माताजी श्री निर्मला देवी की 100वी जयंती मनाई गयी धूमधाम से

चिंतपूर्णी में माताजी श्री निर्मला देवी की 100वी जयंती धूमधाम से मनाई गयी | हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के चिंतपूर्णी में सहज योग नेशनल ट्रस्ट के पूर्व कोऑर्डिनेटर डॉक्टर एनके शर्मा ने माताजी श्री निर्मला देवी की 100वी जयंती पर शिविर का आयोजन किया, जिसमें साधकों को बताया कि सहज योग आज का महायोग हैं, और इस विषय पर साधकों को जानकारी दी और बताया कि इसे आज का महायोग क्यों कहते हैं।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि मानव चेतना जब परम चेतना से एक होती है तब मानव अति मानव की स्थिति में आ जाता है जिसे अध्यात्म की भाषा में योग कहते हैं | जैसे कि महा अवतरण माता जी की असीम कृपा से साधक योग प्राप्त करता है उसके अंदर एक परिवर्तन हो जाता है जिससे वह मन से परे, विचारों से परे चेतना के परम आनंद में आ जाता है | ऐसा योगी पूरे विश्व में जग के कल्याण के लिए पुरुषार्थ करता है |

सहज योग में साधक की चेतना का असर जीवन के हर क्षेत्र में महसूस किया जा सकता है | कृषि, स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन, पढ़ाई, वैश्विक सौहार्द जैसे अनंत गुणों का उपार्जन साधकों के अंदर होता है। आज विश्व के 130 देशों में सहज योग निशुल्क संचालित है आज 40 देशों के साधक माता की 100 वी जयंती छिंदवाड़ा में मना रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *