HRTC के बेड़े में दो हजार टाइप-टू इलेक्ट्रिक बसें होंगी शामिल

एचआरटीसी (HRTC) के बेड़े में दो हजार टाइप-टू इलेक्ट्रिक बसें शामिल होंगी। जल्द ही हिमाचल की सड़कों पर ये बसें दौड़ती हुई नजर आने वाली है।

एचआरटीसी (HRTC) के बेड़े में दो हजार टाइप-टू इलेक्ट्रिक बसें शामिल होंगी। जल्द ही हिमाचल की सड़कों पर ये बसें दौड़ती हुई नजर आने वाली है। इन बसों को लेने की प्रक्रिया एचआरटीसी ने शुरू कर दी है। प्रदेश सरकार ने निगम को ई-बसों की खरीद के लिए 327 करोड़ रुपये जारी किए हैं।

टाइप-टू आधुनिक इलेक्ट्रिक बसें हैं। इनकी बैटरी क्षमता अधिक है। एक बार चार्ज करने पर इन बसों को लंबे रूट पर चलाया जा सकता है। एचआरटीसी के बेड़े में अभी जो ई-बसें हैं, उनकी बैटरी क्षमता एक बार चार्ज करने पर लगभग 140 किलोमीटर ही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम की समीक्षा बैठक में बताया कि प्रदेश सरकार निगम को आर्थिक घाटे से बाहर लाने के लिए हरसंभव सहायता प्रदान करेगी।

बस सेवा प्रदेश के लोगों के लिए जीवन रेखा का कार्य करती है, क्योंकि प्रदेश में परिवहन का मुख्य साधन यही है। हिमाचल पथ परिवहन निगम लोगों को सुलभ और सुविधाजनक परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाता है, निगम के 12 हजार कर्मचारी इस संस्था की नींव हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *