मंडी पंडोह मार्ग पर चारमील के समीप पहाड़ दरकने से नेशनल हाईवे बंद

प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से भू-स्खलन का सिलसिला लगातार जारी है | इसी कड़ी में मंडी पंडोह मार्ग पर चारमील के समीप पहाड़ दरकने से नेशनल हाईवे बंद हो गया है। हालांकि सड़क मार्ग को बहाल करने का काम जारी है लेकिन धीरे धीरे पहाड़ से पत्थर गिर रहे हैं।

वहीं मंडी से कुल्लू जाने वाली छोटी गाड़ियां बाया कटौला तथा कुल्लू की तरफ से नीचे जाने वाली छोटी गाड़ियां पंडोह से वाया चैल-चौक भेजी जा रही हैं। भारी वाहनों को इन दोनों ही सड़कों पर न जाने की सलाह दी गई है। सड़क की नवीनतम स्थिति व खुलने का संभावित समय प्रत्येक घंटे मंडी पुलिस की वेबसाइट mandipolice.in पर अपडेट किया जाएगा।

प्रशासन के मुताबिक शाम चार बजे बजे तक नेशनल हाईवे बहाल किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *