भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन, हिमाचल से काफी लगाव था ,हर साल गर्मियों के दौरान कुल्लू आया करते थे

भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की आज पुण्यतिथि के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई गणमान्य लोगों ने उनकी समाधि स्थल ‘सदैव अटल’ पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की है।
वहीं हिमाचल के राजधानी शिमला में  स्थित अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज और शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं हिमाचल भाजपा के अध्यक्ष सुरेश कश्यप भी मौजूद रहे। 
 
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई का हिमाचल प्रदेश से खास लगाव था।  जब वे प्रधानमंत्री थे, तब भी और जब प्रधानमंत्री नहीं थे, तब भी वे हिमाचल आया करते थे। अटल बिहारी वाजपेई हिमाचल प्रदेश को अपना दूसरा घर मानते थे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अटल बिहारी वाजपेई को एक प्रखर वक्ता के तौर पर याद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी वे किसी जनसभा में अपना भाषण दिया करते थे, तो लोग दूर-दूर से उन्हें सुनने के लिए आते थे, यही नहीं, संसद में जब विपक्ष हंगामा कर रहा होता था तब अटल बिहारी वाजपेई के संबोधन शुरू करते ही विपक्ष भी शांत हो जाया करते थे। अटल बिहारी वाजपेई का नेतृत्व इतना सशक्त था कि वे पक्ष-विपक्ष को अपने साथ लेकर चलते थे। 
 
साल 2018 में आज ही के दिन दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में वाजपेयी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। वाजपेयी को 2015 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। बता दे कि अटल बिहारी वाजपेई का हिमाचल प्रदेश से भी खास नाता था उन्होंने  जिला कुल्लू के प्रीणी में अटल बिहारी वाजपेई का दूसरा घर है। जहां   हर साल गर्मियों के दौरान कुल्लू आया करते थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *