बेतरतीब पार्किंग ने बिगाड़ी ऊना शहर की शक्ल

जिला मुख्यालय पर वाहनों की बेतरतीब पार्किंग की वजह से  शहर की शक्ल को बिगाड़ रही है वहीं दूसरी तरफ लगातार हादसों का सबब भी बन रही है। सड़क के किनारे फुटपाथ पर लोगों को पैदल चलने के लिए एक इंच भी जमीन नहीं बची लिहाजा लोगों को सड़क के बीचो बीच अपनी जान को जोखिम में डालते हुए चलना पड़ता है। ऐसी परिस्थिति के कारण वाहनों की आवाजाही पर भी काफी असर पड़ा है। शहर में दोपहिया से लेकर बड़े वाहनों तक अव्यस्थित तरीके से  खड़ा करके अपने अपने काम के लिए निकल जातें हैं।
 बेफिक्र वाहन चालकों के लिए पुलिस द्वारा एक विशेष अभियान छेड़ा जा रहा है, जिसमें अगले 15 दिनों तक पुलिस बेतरतीब पार्किंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने का ऐलान कर चुकी है।
 
 एडिशनल एसपी प्रवीण कुमार धीमान का कहना है कि पुलिस विभाग अगले 15 दिनों तक बेतरतीब पार्किंग के खिलाफ विशेष अभियान शुरू कर रही है। प्रवीण कुमार धीमान ने बताया कि वाहन चालक पार्किंग फीस से बचने के लिए अपने वाहनों को सड़क पर पार्क कर देते हैं लेकिन लोगों को इस दिशा में जागरूक करने के लिए भी विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है ताकि लोग अपने वाहनों को मुकम्मल पार्किंग प्लेस में ही खड़ा करें। साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि आइडल पार्किंग के खिलाफ शुरू होने वाले इस अभियान में पुलिस अब सख्ती से भी पेश आने वाली है जिसमें मोटर व्हीकल अधिनियम के तहत वाहन चालकों को चालान भी थमाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *