युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड ने सोमवार को दिलीप ट्रॉफी में बैटिंग के दौरान अनोखा इतिहास अपने नाम दर्ज किए। महाराष्ट्र की ओर से खेलते हुए उत्तर प्रदेश के खिलाफ मैच में एक ओवर में सात छक्के जमा दिए। लिमिटेड ओवर क्रिकेट में यह कारनामा करने वाले विश्व के पहला बल्लेबाज बन गए।
गायकवाड ने यह कारनामा महाराष्ट्र की पारी के 49वें ओवर किया। शिवा सिंह के इस ओवर में एक गेंद नो बॉल थी। इस तरह यह ओवर सात गेंदों का हुआ और गायकवाड ने सभी सात गेंद पर छक्के जमा दिए। ओवर में कुल 43 रन बनाए। उन्होंने इस पारी में 159 गेंदों पर 220 रन बनाए। इस पारी में गायकवाड ने 10 चौके और 16 छक्के जमाए।
गायकवाड की इस पारी की बदौलत महाराष्ट्र ने 50 ओवर में पांच विकेट खोकर 330 रन बनाए। गायकवाड ने इस पारी में ओपनिंग की थी। उनके अलावा महाराष्ट्र का कोई अन्य बल्लेबाज अर्धशतक भी नहीं जमा सका। अंकित बावने और अजीम काजी ने 37-37 रन की पारी खेली। उत्तर प्रदेश के लिए तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने 66 रन देकर सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।
ऋतुराज गायकवाड ने यह कारनामा कमजोर टीम के खिलाफ नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। इस मैच में उत्तर प्रदेशकी टीम से IPL खेल चुके चार गेंदबाज मौजूद थे। इनमें अंकित राजपूत, शिवम मावी, कार्तिक त्यागी और करण शर्मा शामिल हैं। देश में दंगा : फूट्बॉल वर्ल्ड कप में बेल्जियम की हार से नाराज फैंस आपस में भीड़े
6⃣,6⃣,6⃣,6⃣,6⃣nb,6⃣,6⃣
Ruturaj Gaikwad smashes 4⃣3⃣ runs in one over!
Follow the match ▶️ https://t.co/cIJsS7QVxK…#MAHvUP | #VijayHazareTrophy | #QF2 | @mastercardindia pic.twitter.com/j0CvsWZeES
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) November 28, 2022
