https://www.facebook.com/nationspeaksabbolegahindustan/videos/168890536064926
जिला आबकारी एवं कराधान विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए बिना बिल के सोना बेचने आए व्यापारी से सोना पकड़ा, जिसकी बाजार में कीमत करीब 1.10 करोड़ रु आँकी गई । विभाग ने कार्रवाई अमल में लाते हुए 6.55 लाख का जुर्माना वसूला है। हमीरपुर के गांधी चौक पर गुप्त सूचना पर आबकारी एवं कराधान विभाग के द्वारा कार्यवाही करते हुए पंजाब से आए सोने के व्यापारियों से बिना बिल के लगभग 2 किलो सोने के आभूषण पकड़ने में कामयाबी हासिल की |
आबकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी वरुण कटोच का कहना है कि उन्हें सोने की तस्करी की सूचना मिली थी। जब छानबीन शुरू हुई तो उक्त व्यक्ति के पास 2 किलोग्राम के आसपास सोने की ज्वेलरी बरामद की गई। संबंधित व्यक्ति इसके कागजात नहीं दिखा पाया। उन्होंने बताया कि बगैर बिल के सोने पर 6.55 लाख जुर्माना वसूला गया है।
विभाग के अनुसार जब उक्त व्यापारी से सोने के बिल की मांग की गई, तो उसे दिखाने में उसने असमर्थता व्यक्त की, जिसके बाद विभाग ने आबकारी एवं कराधान एक्ट के तहत सोने का मूल्यांकन कर उस पर जुर्माना डाला । विभाग के द्वारा अब व्यापारी से प्राप्त सूचना पर आगामी कार्रवाई भी अमल में लाई लाएगी और जिन सोने के व्यापारियों के द्वारा बिना टैक्स दिए सोना खरीदा जाता है उन पर कार्रवाई की जाएगी।
