अवैध रूप से बिना परमिट के हिमाचल की सड़कों पर बेधड़क दौड़ रही बाहरी राज्यों की वोल्वो बसों पर शिकंजा कसने के लिए एचआरटीसी की तैयारी हो गई है। अवैध ढंग से चलाई जा रही बसों को एचआरटीसी ने आरटीओ कार्यालय को सूचित भी किया है। इन वॉल्वो बसों पर शिकंजा कसने के लिए सरकार ने भी निर्देश दे दिए हैं।
वही एचआरटीसी हमीरपुर के डीडीएम विवेक लखनपाल ने बताया कि बिना परमिट के चल रही है ऐसी वोल्वो बसों के बारे में उन्हें जानकारी मिली है। दो तीन ऐसी वॉल्वो बसें हमीरपुर से भी कांगड़ा की तरफ जा रही है इससे निश्चित तौर पर एचआरटीसी को भी रेवेन्यू का नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को इस बारे में सारी जानकारी दे दी गई है जल्द ही इन पर कार्यवाही की जाएगी ।
