https://www.facebook.com/nationspeaksabbolegahindustan/videos/203836669107978
NEET 2023 मेडिकल प्रवेश परीक्षा को लेकर हमीरपुर जिला के डीएवी पब्लिक स्कूल में 768 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। सुबह से ही डीएवी पब्लिक स्कूल के बाहर परीक्षार्थी अपने अभिभावकों सहित पहुंचे हुए थे परीक्षा के लिए डीएवी पब्लिक स्कूल में सभी जरूरी इंतजाम के अलावा परीक्षा कक्ष में जाने से पूर्व बच्चों की पूरी तरीके से जांच की गई | परीक्षा केंद्र में सभी कक्षाओं में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी करने के अलावा परीक्षा केंद्र में जैमर्स भी स्थापित किए गए थे ।
हमीरपुर जिला के परीक्षा समन्वयक व डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य विश्वास शर्मा ने बताया कि नीट 2023 परीक्षा आज दोपहर दो बजे से शाम 5.20 बजे तक चलेगी। परीक्षार्थियों को केंद्रों पर आधा घंटा पहले तक यानी 1.30 बजे तक प्रवेश दिया जाएगा । उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं । आपको बता दे कि नीट के लिए हमीरपुर जिला में 5 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं जिनमें डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर, डीएवी पब्लिक स्कूल कांगू, डीएवी पब्लिक स्कूल आलमपुर, कैरियर पॉइंट यूनिवर्सिटी और सेवन स्टार स्कूल बणी शामिल है जिला हमीरपुर में 1657 छात्र नीट परीक्षा में पंजीकृत हुए हैं ।
