देवता गोहरी के आगमन से शुरू हुआ पीपल जातर मेला

जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान में शुक्रवार से पीपल मेले का शुभारंभ हो गया है। स्थानीय देवता गौहरी के आगमन के साथ ही यह मेला 3 दिनों तक मनाया जाएगा। तो वहीं शाम के समय सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी ढालपुर के कला केंद्र में किया जाएगा। पहले दिन सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ सीपीएस सुंदर ठाकुर के द्वारा किया जाएगा। जिसमें जिला कुल्लू के कलाकारों के द्वारा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया जाएगा। शुक्रवार दोपहर के समय देवता गोहरी अपने मंदिर से ढालपुर मैदान अपने अस्थाई शिविर पहुंचे। वहीं ढोल नगाड़ों की थाप पर देव प्रक्रिया को भी पूरा किया गया।ढालपुर मैदान में 28 से 30 अप्रैल तक पीपल मेले की धूम रहेगी। पीपल मेले में इस साल भी स्प्रिंग क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
नगर परिषद कुल्लू के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत ने बताया कि मेले के आयोजन को लेकर पूरी तैयारियां कर ली गई है और 3 दिनों तक सांस्कृतिक संध्या भी मनाई जाएगी। वही पहले सीपीएस सुंदर ठाकुर के द्वारा मेले का शुभारंभ किया जाएगा। दूसरे दिन मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ मुख्यातिथि होंगे और अंतिम दिन सीपीएस गोकुल बुटेल राज्य स्तरीय पीपल मेले का समापन करेंगे।
वही देवता गोहरी का आशीर्वाद लेने पहुंचे सीपीएस सुंदर ठाकुर ने कहा कि बीते कुछ सालों से अब पीपल मेले का स्तर बढ़ा है और यहां पर बाहरी राज्यों से व्यापारी भी व्यापार के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में प्रदेश सरकार के द्वारा भी मेले के स्तर को बढ़ाने की दिशा में काम किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *