ढालपुर में डीजे की धुन पर युवाओं ने मचाया धमाल

जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर के प्रदर्शनी मैदान में बुधवार को भी होली उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। कृष्णा उमंग समिति के द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें देवता घटोत्कच भी अपने हरियानो के साथ उपस्थित हुए। वहीं भगवान कृष्ण की बाल रूपी मूर्ति के यहां पर श्रद्धालुओं ने दर्शन किए और डीजे की धुन पर युवाओं ने होली के अवसर पर खूब मस्ती की। इस अवसर पर भगवान कृष्ण की बाल रूपी मूर्ति को ढालपुर मैदान लाया गया और ढोल नगाड़ों की थाप पर इस शोभा यात्रा का मैदान में स्वागत किया गया। वहीं समिति के द्वारा युवाओं के लिए डीजे की भी व्यवस्था की गई जिसमें सैकड़ों युवाओं ने डीजे की धुन पर नाच कर खूब मनोरंजन भी किया। इस शोभा यात्रा में भगवान कृष्ण की पालकी के साथ बहन योगमाया माता और कामधेनू गौ माता की पालकी रही। कृष्णा उमंग समिति के अध्यक्ष ललित कुमार ने बताया कि हर साल यहां पर इस तरह की होली का आयोजन किया जाता है जिसमें स्थानीय लोग भी अपनी अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि देवता घटोत्कच को भी हर बार होली उत्सव में आमंत्रित किया जाता है और वह भी यहां पर श्रद्धालुओं का अपना आशीर्वाद प्रदान करते हैं। ललित कुमार ने बताया कि युवाओं के लिए भी यहां पर डीजे की व्यवस्था की गई थी और होली के गीतों पर युवाओं ने खूब धमाल मचाया। इस उत्सव के आयोजन में स्थानीय लोगों ने भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *