https://www.facebook.com/nationspeaksabbolegahindustan/videos/899216487863223
नवजीवन अस्पताल सोलन व अलकेमिस्ट अस्पताल पंचकुला द्वारा गुरूकुल पीच वैली स्कूल राजगढ़ में आज एक सुपर स्पेशलिटी मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया | इस शिविर मे सामान्य रोगो सहित शल्य चिकित्सा परामर्श, हडडी रोग, हृदय रोग, स्त्री रोग, बाल रोग और शुगर, संबधी रोगो के विशेषज्ञ चिकित्सको द्वारा मरीजो की जांच की गई | इस शिविर के संयोजक डॉ. एस आर शर्मा ने पीचवैली गुरूकुल स्कूल के चैयरमैन सतीश ठाकुर का इस शिविर के सफल आयोजन के लिए किये गये सहयोग के लिए आभार प्रकट किया । इस शिविर मे हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. रोहित परती, मधुमेह रोग विशेषज्ञ, डॉ. प्रौमिला धर्म शक्टु ,स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. कमलेश शर्मा,बाल रोग विशेषज्ञ डाक्टर कुशाग्र तनेजा,हडडी रोग विशेषज्ञ डाक्टर सुरेश सिंगला, सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत गुप्ता व शल्य रोग विशेषज्ञ डॉ. एस आर शर्मा,डाक्टर सिमी शर्मा व पैरा मेडिकल स्टाफ ने अपनी सेवाएँ दी | इस शिविर में लगभग 270 रोगियो ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई । वहीं शिविर में एचबी शुगर, ईसीजी व अन्य टेस्ट व निशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया।
