हमीरपुर
जिस ठेकेदार के पास काम करते हुए राम अवतार लोगों के सपनों के घर बनाने का काम करता था आज वही अपनी मेहनत और मजदूरी के पैसे लेने के लिए दर-दर भटक रहा है। ठेकेदार ने पीड़ित रामकुमार की मजदूरी के डेढ़ लाख रुपए हजम कर लिए। और अब ना तो वह पैसे दे रहा है और ना ही उसका कहीं कोई अता पता है । पीड़ित ने इस सारे मामले को लेकर डीसी हमीरपुर से मिलकर उन्हें न्याय दिलाने की गुहार लगाई है । उपायुक्त ने गरीब परिवार के डेढ़ लाख रुपए दिलवाने को लेकर एसएचओ सदर को निर्देश दिए और सारे मामले की जांच कर तुरंत संबंधित ठेकेदार के खिलाफ उचित कार्यवाही करने की बात कही।
राम अवतार ने बताया कि सुमित नाम के एक ठेकेदार के पास पिछले लंबे समय से काम कर रहे थे। उसने हमीरपुर शहर और आसपास के कई इलाकों में लोगों के घर बनाने का काम किया था इसकी एवज में उसकी करीब डेढ़ लाख रुपए की मजदूरी बनती थी। राम ने कई बार ठेकेदार को उसकी मजदूरी के पैसे मांगे लेकिन ठेकेदार टालमटोल करता रहा । अब ठेकेदार फोन उठाना बंद कर दिया है। अगर कभी उठा भी ले तो आजकल की बात कह कर टाल देता है। हमीरपुर के उपायुक्त को शिकायत देने पहुंचे रामअवतार ने बताया कि ठेकेदार के पास मज़दूरी की मोटी रकम फंस गई है जिसके कारण परिवार पालना मुश्किल हो गया है। रामअवतार ने अपने परिवार के साथ ठेकेदार के पास करीब चार पांच घरों का निर्माण कार्य किया है। कई महीनों की मेहनत की मजदूरी ठेकेदार नही दे रहा है। उन्होंने बताया कि ठेकेदार उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।
वहीं डीसी ने एसएचओ हमीरपुर को इस मामले में जल्द कार्यवाही करते हुए ठेकेदार से इस पीड़ित परिवार की मजदूरी के पैसे उसे दिलवाने को कहा है
वीडियो देखें
