10 अगस्त को हार्ट अटैक आने के बाद दिल्ली स्थित AIMS हॉस्पिटल में कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को भर्ती कराया गया था। हालाँकि ११ दिनों के बाद स्वास्थ्य में कोई उल्लेखनीय सुधार नहीं हुआ है। परिवार लगातार राजू श्रीवास्तव के स्वास्थ्य में सुधार को लेकर प्रार्थना कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि परिवार वालों ने राजू की ठीक होने के लिए शनिवार को घर पर पूजा भी की। वहीं इंडस्ट्री के कई हस्ती राजू के लिए दुआ कर रहे हैं। गायक कैलाश खेर के कहने पर पिछले दिनो महामृत्युंरजय का जाप किया। AIMS के डॉक्टरों के कहने पर बिग बी अमिताभ बच्चन अपनी आवाज को रिकॉर्ड करके AIMS भेजे थे और राजू श्रीवास्तव को सुनाया जा रहा था। मशहूर कॉमेडियन और एक्टर जॉनी लिवर और नरेंद्र बेदी भी AIMS पहुचें . उन्होंने परिवार से मुलाकात कर राजू के जल्द ठीक होने के प्रार्थना की।
डाक्टरों के मुताबिक ,राजू श्रीवास्तव की हालत लगातार १ २ वे दिन भी हालत गंभीर बना हुआ है। रविवार को भी उन्हें होश नहीं आया। १० अगस्त से वह वेंटिलेटर पर है। इनके इलाज देश के जाने माने सेक्टर नितीश नाईक के नेतृत्व में किया जा रहा है।
बता दे कि बुधवार और बृहस्पतिवार की रात को राजू श्रीवास्तव के सिर का सिटी स्कैन हुआ था इसमें ब्रेन में दिक्कत होने की खबरे आयी।
कहा जा रहा है कि वह ब्रेन डेड की स्थिति में पहुंच चुके हैं। सोशल मीडिया पर तरह तरह की खबरे चलाई जा रही है। हालांकि डॉक्टर ने बयान देकर कहा कि सोशल मीडिया की अफवाहों पर ध्यान न दे।
