10 अप्रैल 2023
मेष | Aries
परिवार के सदस्य की तकलीफ समझने की कोशिश करें। जिन समस्याओं का हल नहीं मिलता है, उनके बारे में गहराई से विचार करें। आपकी मदद के कारण परिवार के किसी व्यक्ति को मानसिक रूप से काफी हद तक राहत मिल सकती है। काम संबंधी जो भी योजना आप बना रहे हैं, उसे पूरे डेडीकेशन के साथ निभाने की कोशिश करें। अपेक्षित सफलता जल्दी मिलेगी। काम से जुड़ी बातों को गंभीरता से लें। दूसरी बातों से अधिक काम पर ध्यान दें। रिलेशनशिप से जुड़ी अनेक बातें स्पष्ट होने की वजह से तनाव दूर होगा। शारीरिक कमजोरी को दूर करने की कोशिश करें, वजन को नियंत्रण में लाना जरूरी है।
वृष | Taurus
लोगों से मिल रहा साथ आपके लिए महत्वपूर्ण है। पैसों से संबंधित बातों में सकारात्मक बदलाव नजर आ रहा है। जिस बड़ी खरीदारी के बारे में अभी तक केवल विचार किया जा रहा है, उसे अमल में लाना संभव हो सकता है। काम से जुड़ा बड़ा अवसर प्राप्त हो सकता है। किसी व्यक्ति के साथ मिलकर काम करते समय काम और रिश्तों को अलग-अलग रखें। आलोचना की वजह से तकलीफ हो सकती है। मेहनत बड़ी समस्या को दूर किया जा सकता है। पार्टनर्स के बीच आकर्षण बढ़ेगा। सेहत से जुड़ी हुई समस्या न बढ़ें, इस बात का ध्यान रखें।
मिथुन | Gemini
भविष्य के बारे में ज्यादा विचार करने से तनाव हो सकता है। परिवार के लोगों से अपेक्षा के अनुसार साथ न मिलने से तालमेल बिगड़ता हुआ नजर आ रहा है। अपने गुस्से पर काबू रखें। प्रयत्नों से परिस्थिति बदलेगी। काम से जुड़ी हुई जिन बातों में आप कमजोर हैं, उन पर अधिक ध्यान देते हुए काम करने की आवश्यकता होगी। पार्टनर का अचानक से बदला बर्ताव आपके लिए तकलीफ का कारण हो सकता है। शरीर को आराम की आवश्यकता महसूस होगी। पूरी तरह से आराम करने के बाद ही सेहत में बदलाव नजर आएगा।
कर्क | Cancer
एकांत में समय बिताकर हर एक बात का गहराई से अवलोकन करें। नकारात्मक बातों में अधिक न उलझें। खुद के अनुभव से लोगों की मदद करें और मार्गदर्शन दें। आपकी मदद के कारण किसी व्यक्ति के जीवन में बड़ा बदलाव नजर आएगा और आगे चलकर इस व्यक्ति के जरिए आपकी कोई समस्या पूरी तरह से दूर हो सकती है। काम की योजना बनाते समय अपनी कार्यक्षमता और डेडलाइन पर ध्यान देने की आवश्यकता है। काम को गंभीरता से लें। रिलेशनशिप से जुड़ी जो समस्या है, उसका समाधान प्राप्त होगा। सेहत में बदलाव नजर आता है तो उपचार डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही लें।
सिंह | Leo
जिद के कारण अन्य लोगों को आपके लिए नकारात्मकता महसूस हो सकती है, इस कारण एक-दूसरे के बीच दरार महसूस होने लगेगी। मित्रों के साथ संबंध तनाव पूर्ण बन सकते हैं। जब तक आपकी सोच नहीं बदलती, तब तक रिलेशन में बदलाव देखना आपके लिए संभव नहीं होगा। अपने काम को महत्व देते समय अन्य लोगों का नुकसान न हो, इस बात का ध्यान रखना होगा। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को नई जगह नौकरी के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। परिवार के विरोध को समझने की कोशिश करें। सर्दी और सांस संबंधी तकलीफ बढ़ सकती है।
कन्या | Virgo
लोगों के द्वारा बोली गई बातों के कारण आपके मन में डर उत्पन्न हो सकता है। अपने व्यक्तित्व की खामियों पर काम करने की आवश्यकता होगी। सेहत पर ध्यान दें। जिस प्रकार से सेहत में बदलाव नजर आएगा, उस प्रकार से आपकी सोच भी बदल सकती है। एक समय में केवल एक ही काम पर फोकस करने की कोशिश करें। नियम-कायदे से जुड़ा हुआ कोई काम रुकने की वजह से व्यापारी वर्ग को तनाव का सामना करना पड़ सकता है। पार्टनर की पुरानी बातें सामने आएंगी। लो बीपी के कारण घबराहट हो सकती है।
तुला | Libra
अपनी समस्या का हल ढूंढने के लिए जिन लोगों से आपने मदद प्राप्त करने की कोशिश की है, उसकी वजह से नुकसान हो सकता है। अपनी निर्णय क्षमता को बेहतर बनाना आपके लिए जरूरी होगा। परिवार के लोगों के खिलाफ जाकर लिए निर्णय के कारण तनाव हो सकता है। आपके द्वारा नई गलतियां न हो, इस बात का ध्यान रखें। जो टारगेट आपके द्वारा रखा गया है, उसे तुरंत हासिल करना संभव नहीं होगा। संयम के साथ काम करते रहें। अधिकतर बातें आपके पक्ष में होती हुई नजर आएंगी। परिवार के लोगों की ओर से आपके रिलेशनशिप को स्वीकार करने में वक्त लगेगा। इस बात को नकारात्मक तरीके से बिल्कुल भी न लें। शारीरिक कमजोरी के कारण बुखार आ सकता है।
वृश्चिक | Scorpio
समय का ठीक से इस्तेमाल करें। किन बातों ध्यान देना है और किन बातों को बाद में किया जा सकता है, ये तय करने की आवश्यकता है। केवल भावनाओं पर ध्यान देते हुए आपके द्वारा गलत बातों का चुनाव किया जा सकता है, जिससे नुकसान हो सकता है। काम की जगह प्राप्त हो रही बढ़ोतरी के साथ नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती है। जो आपके व्यक्तित्व को सुधारने के लिए अत्यंत उपयुक्त साबित होगी। पार्टनर की चिंता हो सकती है। यदि अधिक बेचैनी होती है तो इस बात की चर्चा पार्टनर के साथ जरूर करें। महिलाओं को सेहत संबंधी जागरूकता रखनी होगी।
धनु | Sagittarius
व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी हर एक बात का अवलोकन करें। अपने अनुभवों का इस्तेमाल न करने से बार-बार गलतियां हो सकती हैं। भावनात्मक बातों से आप जितना दूर भागने की कोशिश करेंगे, उतनी उलझनें बढ़ती जाएंगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ काम करने का मौका मिलेगा। काम का चुनाव करते समय पढ़ाई से मिलत-जुलता हो इस बात का ध्यान रखें। पार्टनर के लिए नाराजगी धीरे-धीरे दूर होगी। फिर भी पार्टनर की किन गलतियों को माफ करना है, ये ठीक से तय करना होगा। डिहाइड्रेशन के कारण तकलीफ हो सकती है।
मकर | Capricorn
अचानक से परिस्थिति में आए हुए बदलाव के कारण बातों को समझने में वक्त लगेगा। लोगों के साथ के संबंध बदलते हुए नजर आएंगे। जिन बातों को अभी तक आपके द्वारा नजरअंदाज किया जा रहा है, वह स्पष्ट रूप से सामने आएंगी। कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले उसमें किस हद तक रिस्क है, इस बात का अवलोकन जरूर करें। जिस व्यक्ति के साथ मिलकर काम करने की योजना बनाई जा रही है, उस व्यक्ति के साथ आर्थिक व्यवहार में सतर्कता रखें। पार्टनर्स में बढ़ रहे विवाद से रिलेशनशिप में दिक्कतें बढ़ सकती हैं। माइग्रेन की तकलीफ बढ़ेगी।
कुंभ | Aquarius
किसी भी बड़े लक्ष्य को हासिल करने के लिए खुद में क्या बदलाव लाना है, ये समझना आपके लिए जरूरी होगा। आज निराशा महसूस हो सकती है, जितना हो सके उतना समय खुली हवा में बिताने की कोशिश करें। योजना बनाते समय आने वाले दिनों पर ध्यान देना होगा। अचानक से होने वाले बड़े खर्च के लिए खुद को तैयार रखें। अपने कार्यक्षेत्र से जुड़ी शिक्षा प्राप्त करने के लिए आपको और मेहनत करने की आवश्यकता है।
वैवाहिक जीवन में संतुलन बने रहने के बाद भी पार्टनर से दूरियां क्यों महसूस हो रही हैं, इस बात को जानने की कोशिश करें। हार्मोनल इंबैलेंस के कारण वजन में बड़ा बदलाव नजर आएगा।
मीन | Pisces
अपने काम में रुचि किस प्रकार से बढ़ाई जा सकती है, इस बात पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। आपकी इच्छा शक्ति के कारण कई बातों पर एक साथ नियंत्रण करना आपके लिए संभव होगा। लोगों के स्वभाव पर नियंत्रण करने की जिद से अधिक अपने लक्ष्य पर ध्यान दें। सरकारी काम से जुड़े हुए लोगों को पुरानी समस्या को दूर का मार्ग प्राप्त होगा। पार्टनर के व्यक्तिगत जीवन में चल रही समस्याओं के कारण आपको भी बेचैनी हो सकती है। पेट की जलन और एसिडिटी की तकलीफ बढ़ेगी।
