कांग्रेस नेताओं ने भावी सीएम बनकर लड़े चुनाव, सबकी हार तय: जयराम 

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 को लेकर भारतीय जनता पार्टी की समीक्षा बैठक धर्मशाला के शीला चोंक में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश चुनाव प्रभारी सौदान सिंह, सह-चुनाव प्रभारी संजय टंडन, प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व देवेंद्र राणा संग सभी 68 सीटों की  भाजपा प्रत्याशी विशेष रूप से मौजूद रहे। 
 
इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि चुनावों व मतगणना को लेकर समीक्षा की गई । इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश में सरकार बनाएगी। कांग्रेस पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि आठ से 10 लोग इस बार भावी मुख्यमंत्री बनकर चुनाव लड़ रहे थे। सीएम ने कहा कि खुद को सीएम बताने वाले सभी कांग्रेस नेताओं की हार होना तय है। जबकि आठ आठ लोगों की कुंडलियां भेजी जा रही है। उन्होंने नेता विपक्ष को लेकर कहा कि उन्हें इतने वर्ष बीत जाने के बाद बात कहने की तहजीब नहीं आ पाई है। उन्हें अभी जनता के फैसले का इंतजार करना चाइए, जोकि अब तीन दिनों में सामने आने वाला है। उन्होंने प्रदेश में भाजपा सरकार बनाए जाने जा दावा किया है।  
 
इस दौरान भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि समीक्षा बैठक की जा रही है। चुनाव प्रभारी, मुख्यमंत्री, सभी विधायक बैठक में भाग ले रहे हैं। जिस तरह से चुनाव लड़ा है, उसे लेकर मंथन होगी। भितरघात को लेकर कोई अधिक नहीं, लेकिन किस तरह का चुनाव रहा, उस पर मंथन की। चुनावों में फीडबैक प्रत्याशियों से ली जा रही है। कांग्रेस की ओर से दर्जन भर लोग सीएम बनने की फिराक में है। बागियों के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी मजबूत रूप से चुनाव में उतरे थे, बागियों से  कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *