शिमला में 14 से 20 अप्रैल तक मनाया जाएगा अग्निशमन सप्ताह

अग्निशमन विभाग 14 अप्रैल से प्रदेश भर में अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह मना रहा है। इसमें प्रदेश के लोगों को अग्निशमन विभाग के जवान आग से सुरक्षा के तरीके और बचाव से संबंधित जानकारी देंगे। शुक्रवार को शिमला के माल रोड स्थित अग्निशमन कंट्रोल रूम से एडीएम शिमला शहरी भानु गुप्ता ने सप्ताह का शुभारंभ किया।

आपको बता दे कि 14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह में मालवाहक जहाज में लगी आग को बुझाने वाले 66 अग्निशमन जवानों की मृत्यु हो गई थी। इन जवानों और प्रदेश में आग को बुझाते हुए शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। मुख्यातिथि ने कंट्रोल रूम में उपकरण व जागरूकता सामग्री की प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि 20 अप्रैल तक प्रदेश भर के अग्निशमन केंद्र अपने स्तर पर इसी तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इसमें लोगों को आग से बचाव के तरीके समझाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *