https://www.facebook.com/nationspeaksabbolegahindustan/videos/228563146348889
जंगलों में आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए वन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस सिलसिले में हमीर होटल में वीरवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को जंगलों को आग से बचाने के लिए टिप्स दिए । जंगलों में आग के दौरान किस तरह से अन्य विभागों और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर कार्य करना है इस विषय पर कार्यशाला में विस्तार से चर्चा की गई है। इस कार्यशाला के दौरान आग लगने के संभावित कारणों और पिछले कुछ वर्षों में आग लगने से जंगलों की संपदा को हुए नुकसान के आंकड़ों को भी प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर मुख्य अरण्यपाल अनिल शर्मा ने बताया कि वनों को आग से बचाने के लिए विभिन्न तकनीकों की जानकारी देने के लिए आज हमीरपुर में वन विभाग के कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया। उन्होंने बताया कि वन कर्मियों को किस प्रकार से आग से बचाना है और इसमें किस प्रकार से जनसहयोग व जागरूकता फैलानी है, इसके बारे में जानकारी दी गई।
इस सम्दर्भ में मंडल वन अधिकारी हमीरपुर राकेश कुमार ने बताया कि वनों को आने वाले समय में आग से बचाने के लिए वनकर्मियों को आज प्रशिक्षित किया गया। उन्होंने बताया कि वनों को आग से बचाने के लिए वन विभाग द्वारा तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। हमीरपुर वन डिविजन में 6 स्थानों पर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए है। इसके साथ ही 20 अग्निशमन टीमें भी तैयार की गई हैं। उन्होंने बताया कि संवेदनशील क्षेत्रों की जानकारी भी वन कर्मियों को दे दी गई है।
