भोरंज विधानसभा क्षेत्र के चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई है। इस बार चुनाव मैदान में टिकट की मांग में भाजपा पार्टी से पूर्व शिक्षा मंत्री स्व आईडी धीमान के सपुत्र डा अनिल धीमान सबसे आगे चल रहे है। हमीरपुर में पूर्व विधायक डा अनिल धीमान ने कहा है कि पिछले विधानसभा चुनावों में पार्टी के आदेशों को मानते हुए टिकट की मांग नही की थी लेकिन इस बार पार्टी के आदेशों पर ही चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में है। धीमान ने कहा कि भोरंज से भाजपा की ओर से टिकट की प्रमुख दावेदार है।
डा अनिल धीमान ने कहा कि काफी समय से पूरे भोरंज विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की नीतियों और विकास कार्यो लेकर काम कर रहे हैं । लोगों के द्वारा आज भी पूर्व शिक्षा मंत्री आईडी धीमान के कामों को भूले नही है इसलिए इन चुनावों में मुझे भोरंज की जनता पूरा समर्थन देने के लिए तैयार है।
वहीं डा अनिल धीमान ने कहा है कि भाजपा पार्टी के शीर्ष नेताओं और लोगों के कहने पर ही चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने पूरी उम्मीद जताई है कि भाजपा पार्टी इस बार टिकट देगी।
गौरतलब है कि भोरंज विधानसभा क्षेत्र से लगातार छह बार विधायक रहे स्व आईडी धीमान के निधन के बाद छह महीनों तक उपचुनाव में जीत हासिल करके सपुत्र डा अनिल धीमान ने क्षेत्र की सेवा की है। वहीं 2017 में भी डा अनिल धीमान ने टिकट की मांग की थी लेकिन पार्टी हाईकमान के आदेशों को मानते हुए टिकट नहीं ली थी और वर्तमान में विधायक कमलेश कुमारी को टिकट दिया गया था। वहीं पिछले चार सालों से विधानसभा में सक्रिय रहने वाले डा अनिल धीमान ने इस बार टिकट के लिए प्रबल दावेदारी की है जिसके चलते वर्तमान विधायक कमलेश कुमारी की चिंता की लकीरे बढती जा रही है।
