प्रदेश में चौथे दिन भी जारी है जिला परिषद कैडर कर्मचारियों की कलम छोड़ हड़ताल

प्रदेश में चौथे दिन भी जारी है जिला परिषद कैडर कर्मचारियों की कलम छोड़ हड़ताल

हिमाचल प्रदेश में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे करीब 4700 कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी हो गई है। जिला सोलन में हड़ताल पर बैठे करीब 259 कर्मचारियों को नोटिस जारी हो गया है। इन कर्मचारियों को आज 10 बजे अपनी ड्यूटी ज्वाईन करने के निर्देश दिए गए हैं। लेकिन कर्मचारियों ने इन आदेशों को नजरअंदाज कर अपनी हड़ताल को चौथे दिन भी जारी रखा है। पिछले कल प्रदेश जिला परिषद कैडर कर्मचारी महासंघ ने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध की अध्यक्षता में हुई। लेकिन यह बैठक बेनतीजा रही और कर्मचारियों ने इसके बाद अपनी हड़ताल को जारी रखने का ऐलान किया है।

जिला परिषद कैडर कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि उनकी सिर्फ एक ही मांग है कि उन्हें ग्रामीण विकास विभाग या पंचायती राज विभाग में विलय किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार से वे वार्ता के लिए पिछले कल जरूर गए थे। लेकिन कोई भी हल नही निकल पाया है। उन्होंने कहा कि जबतक सरकार कोई भी निर्णय नही लेती है और उनका विभाग में विलय नही करती है। तब तक उनकी कलम छोड़ हड़ताल जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *