When is Govardhan Puja? Know the right time of Puja, Shubh Yoga and Puja Vidhi
सनातन धर्म के लोगों के लिए पांच दिवसीय दिवाली उत्सव का विशेष महत्व है। इस पांच दिनों के दौरान लोगों के घर में अलग दी धूम देखने को मिलती है। सुबह-शाम देवी-देवताओं की पूजा की जाती है। इसी के साथ घर को दीयों, झालरों और फूलों से सजाया जाता है। पांच दिवसीय दिवाली उत्सव के पहले दिन धनतेरस, दूसरे दिन छोटी दिवाली, तीसरे दिन दीपावली, चौथे दिन गोवर्धन पूजा और अंत में भाई दूज का पर्व मनाया जाता है।
वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक माह में आने वाली शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के दिन गोवर्धन पूजा का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना करने का विधान है। धार्मिक मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना करने से साधक के समस्त दुख और संताप दूर हो जाते हैं। चलिए जानते हैं इस बार कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि कब है, जिस दिन गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाएगा।
गोवर्धन पूजा कब है?
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल कार्तिक माह में आने वाली शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि का आरंभ 1 नवंबर 2024 को सायं 06 बजकर 16 मिनट से हो रहा है, और इसका समापन अगले दिन 2 नवंबर को रात 08 बजकर 21 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के आधार पर गोवर्धन पूजा का पर्व 2 नवंबर 2024 को मनाया जाएगा।
गोवर्धन पूजा का मुहूर्त
2 नवंबर 2024 को गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त प्रात: काल 6 बजे से लेकर 8 बजे तक है। इसके बाद दोपहर में 03:23 मिनट से लेकर 05:35 मिनट के बीच भी पूजा की जा सकती है।
गोवर्धन पूजा विधि
- गोवर्धन पूजा के दिन प्रातःकाल गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत और भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति बनाई जाती है।
- मूर्ति को फूलों और रंग से सजाएं।
- गोवर्धन पर्वत और भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें।
- भगवान को फल, जल, दीपक, धूप और उपहार अर्पित करें।
- कढ़ी और अन्नकूट चावल का भोग लगाएं।
- इसके बाद इस दिन गाय, बैल और भगवान विश्वकर्मा की पूजा करें।
- पूजा करने के बाद गोवर्धन पर्वत की सात बार परिक्रमा करें और इस दौरान जल हाथ में लेकर मंत्र का जाप करें।
- अंत में आरती करके पूजा का समापन करें।
गोवर्धन पूजा का महत्व
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, एक बार भगवान इंद्र ब्रजवासियों से क्रोधित हो गए और भारी बारिश कर दी। भगवान इंद्र के प्रकोप से ब्रजवासियों को बचाने के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली से उठा लिया था। तभी से हर वर्ष गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के प्रति आभार व्यक्त किया जाता है। यह त्योहार प्रकृति को समर्पित है। साथ ही यह पर्व प्रकृति की सेवा और पूजा करने का एक अच्छा संदेश भी देता है।
गोवर्धन पूजा की पारंपरिक शुभकामनाएं!
- संस्कृत:
गोवर्धनधारिणं देवमुपास्महे। सदा भवतु कल्याणं सुखं समृद्धिर्वृद्धिरपि च। गोवर्धन पूजनस्य पावने दिने भवतः कुले नित्यं मंगलं भूयात्। - ब्रज भाषा:
गोवर्धन महाराज की जय हो! तोहार सारा मनसा पूर होय, जिनगी मँ सुख-संपदा बरसय अउर बाल-बच्चन की खुसहाली बनी रहे। - अवधी:
गोवर्धन बाबा की कृपा सदा बनल रहे। सबके जीवन मा सुख, समृद्धि अउर प्रेम की बरखा होई। - राजस्थानी/मारवाड़ी:
गोवर्धन धरणीधर महाराज की कृपा आपरी कुशल-क्षेम राखे। सुख-शांति, संपदा, आरोग्य और आनन्द आपां री जिनगी मं बनी रवे। - गुजराती:
ગોવર્ધન પૂજાના આ પાવન પર્વે ગોવર્ધન ધારીને વિનંતી કે તમારો પરિવાર સુખ અને શાંતિથી ભરાય. ગોવર્ધન ધારી તમારી સમસ્ત મનોકામના પૂર્ણ કરે. - पंजाबी:
गऊवर्धन महाराज तुहानु सदा सुखी रखण, तुहाडे जीवन विच हमेशा खुशियाँ ते अमन-शांति दा वास रहे। गऊवर्धन पूजन दा ए पवित्र पर्व तुहानु ते तुहाडे परिवार नू चढ़दी कला विच रखे। - मराठी:
गोवर्धन पूजा निमित्त आपल्या सर्वांना शुभेच्छा! गीरिधर गोवर्धन आपल्या आयुष्यात सुख, शांती आणि समाधान भरून टाको. - कश्मीरी:
गोवरधन पूजा पर भगवान आपजे तेमस मुखन जा मुबारख कर। सर्व खुशहाल, चिस हवन, तें सुरक्षी हवन. - तमिल:
கோவர்தன் பூஜை நல்வாழ்த்துக்கள்! கிருஷ்ணரின் ஆசீர்வாதம் நம் வாழ்க்கையில் அமைதி, ஆனந்தம் மற்றும் நலத்தை தரட்டும். - कन्नड़:
ಗೋವರ್ಧನ ಪೂಜೆಯ ಹಬ್ಬದ ಶುಭಾಶಯಗಳು! ಗಿರಿಧರನ ಕೃಪೆಯಲಿ ನಿಮ್ಮ ಜೀವನವು ನಿತ್ಯ ಸುಖ-ಸಂಪತ್ತು, ಸಮೃದ್ಧಿಯಿಂದ ಲಭಿಸಲಿ.
Message :
“भगवान गोवर्धन जी के आशीर्वाद से आपका जीवन सदा सुख, समृद्धि और खुशियों से परिपूर्ण हो। गोवर्धन पूजा के इस पावन पर्व पर आपके परिवार में शांति, आनंद और समृद्धि का वास हो। भगवान गोवर्धन आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करें और आपके जीवन में खुशियों की बरसात करें।”
गोवर्धन पूजा की मंगलकामनाएं! जय गोवर्धनधारी श्रीकृष्ण!
