पूजा खेडकर पर UPSC ने बड़ा एक्शन, नहीं रहेंगी IAS

पिछले कई दिनों में विवादों में घिरी आईएएस पूजा खेडकर पर UPSC ने बड़ा एक्शन लिया है. अब वह आईएएस नहीं रहेंगी. यूपीएससी ने पूजा खेडकर के भविष्य में किसी भी परीक्षा या चयन में शामिल होने पर रोक लगा दी है.

पिछले कई दिनों में विवादों में घिरी आईएएस पूजा खेडकर पर UPSC ने बड़ा एक्शन लिया है. अब वह आईएएस नहीं रहेंगी. यूपीएससी ने पूजा खेडकर के भविष्य में किसी भी परीक्षा या चयन में शामिल होने पर रोक लगा दी है. साथ ही CSE-2022 की उनकी उम्मीदवारी को भी आयोग ने रद्द कर दिया है. एक बयान जारी कर आयोग ने इस कार्रवाई के बारे में जानकारी दी है .

यूपीएससी ने कहा कि सभी रिकॉर्ड की जांच के बाद ये सामने आया कि पूजा खेडकर ने CSE-2022 नियमों का उल्लंघन किया है. आयोग ने सीएसई के पिछले 15 सालों के डाटा को रिव्यू किया जिसमें 15 हजार से ज्यादा कैंडिडेट्स शामिल थे. गौरतलब है कि पूजा खेडकर पर फर्जीवाड़े का आरोप लगा है. दिल्ली की कोर्ट में बुधवार को पूजा खेडकर की अंतरिम जमानत पर सुनवाई हुई. कोर्ट से सुनवाई के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया. कोर्ट 1 अगस्त को अपना फैसला सुनाएगा.

इससे पहले यूपीएससी ने पूजा खेडकर को नोटिस भी जारी किया था. आयोग अपनी जांच में पाया था कि खेडकर ने नाम, पिता और माता का नाम, तस्वीर/हस्ताक्षर, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और पता बदलकर अपनी फर्जी पहचान बनाकर परीक्षा नियमों के तहत स्वीकार्य सीमा से अधिक प्रयास का धोखाधड़ी से लाभ उठाया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *