कुल्लू से च+रस खरीदकर लौट रहे दो सैलानी गि*रफ्तार !

कुल्लू से च+रस खरीदकर लौट रहे दो सैलानी गि*रफ्तार !

क्रिसमस व नए साल का जश्न मनाने के लिए हिमाचल प्रदेश में हजारों सैलानी पहुँचे हैं। ऐसे में जश्न के इस मौहाल में काले कारोबार की भी सक्रियता भी बढ़ गई है। कीरतपुर-मनाली फोरलेन में बल्ह थाना की टीम ने नागचला में मंगलवार सुबह नाके के दौरान लग्जरी वाहन से 918 ग्राम च+रस बरामद की है। पुलिस ने गाड़ी सवार दो युवकों को गिर+फ्तार किया। दोनों आ*रोपियों से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। शुरूआती जांच में यह सामने आया है कि आ+रोपी कुल्लू से च*रस खरीदकर अपने साथ ले जा रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना बल्ह ने नागचला में मंगलवार सुबह को नाकाबंदी की थी। इस दौरान पुलिस द्वारा 20-25 वाहनों को चेक किया गया। इस बीच एक काली रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी मनाली से चंडीगढ़ जा रही थी। जिसे जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर गाड़ी से 918 ग्राम च*रस बरामद की गई।

आ+रोपियों की पहचान जयदीप 33 निवासी दौलताबाद गुरूग्राम हरियाणा व सोनू 21 निवासी पालम विहार, गुरूग्राम हरियाणा के रूप में हुई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद्र ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आ+रोपियों से पूछताछ की जा रही है और चर*स की खेप किससे खरीदी गई थी और कहां पहुंचाई जानी थी। इसकी पूछताछ जारी है। उन्होंने बताया कि आज दोनों आ+रोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रि*मांड हासिल किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *