Today the stock market started with a decline
भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई है . वहीँ बाजार के मुख्य सूचकांकों में दबाव के साथ कारोबार चल रहा है . सुबह 9:23 पर सेंसेक्स 173 अंक या 0.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 82,027 और निफ्टी 44 अंक या 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,100 पर था.
कारोबारी सत्र शुरू होते ही सेंसेक्स में 900 अंकों की गिरावट देखने को मिली और निफ्टी भी 250 अंकों से अधिक निचले स्तर पर आ गया . सुबह तक शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला . सूचकांक में लगभग 1% की गिरावट दर्ज की गई है. BSE SENSEX 817.26 अंक यानी 0.99% गिरकर 81,383.90 पर और NIFTY 50 249.45 अंक यानी 0.99% गिरकर 24,895.65 पर कारोबार करते हुए जाणार आये ,लगातार दूसरे दिन बाजार में गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है.
निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 59 अंक या 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,397 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 76 अंक या 0.39 प्रतिशत की तेजी के साथ 19,599 पर है.
अर्थव्यवस्था की बात की जाए तो भारत की स्थिति काफी मजबूत है. एफडीआई वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में 47 प्रतिशत बढ़ा है. बाजार के लिए सबसे बड़ी चिंता अभी महंगे वैल्यूएशन की है. निवेशकों को हर गिरावट पर अच्छी वैल्यू वाले शेयरों में खरीदारी करनी चाहिए.
