इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग, यानी IPO 3 अगस्त से पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन है और आज नॉन बैंकिग फाइनेंस कंपनी ‘SBFC फाइनेंस लिमिटेड’ के IPO के लिए अप्लाय करने का आखिरी मौका है। IPO को निवेशकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। IPO दूसरे दिन तक 7.5 गुना भर चुका है. रिटेल हिस्सा 5.26 गुना भर चुका है. गैर-संस्थागत निवेशक यानी NII के लिए रिजर्व हिस्सा करीब 14 गुना भर गया है. बता दें कि SBFC Finance पब्लिक ऑफरिंग के जरिए 1025 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है.
दो दिन में SBFC फाइनेंस का IPO टोटल 7.09 गुना सब्सक्राइब किया गया। जबकि इसके रिटेल निवेशकों का हिस्सा 4.93 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। NII कैटेगरी में 12.95 गुना और QIB कैटेगरी में यह 6.71 गुना सब्सक्राइब किया गया। बता दे कि 14 अगस्त को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी के शेयर लिस्ट होंगे।
IPO में मिनिमम और मैक्सिमम कितना पैसा लगा सकते हैं?
कंपनी ने IPO का प्राइज बैंड 54-57 रुपए प्रति शेयर रखा है। इसमें रिटेल निवेशक को मिनिमम एक लॉट यानी 260 शेयरों के लिए अप्लाय करना होगा। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड 57 रुपए के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं तो आपको 14,820 रुपए लगाने होंगे। उसी तरह रिटेल निवेशक अधिकतम 13 लॉट के लिए 1,92,660 रुपए इन्वेस्ट करने होंगे।
