जिला सोलन में तीन दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

सोलन हॉकी क्लब ने शुक्रवार को एतिहासिक ठोडो मैदान में हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ है। जिसमें प्रदेश भर से 14 टीमों ने भाग लिया है। हॉकी क्लब सोलन द्वारा यह प्रतियोगिता आयोजित करवाई जा रही है। जिसमें शिमला सिरमौर, बिलासपुर, मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर और सोलन की टीमों ने भाग लिया। जिसमें बॉयज और गर्ल्स दोनों ही वर्ग में टीमें पहुंची है। शुक्रवार को इस प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल द्वारा किया गया। हॉकी क्लब सोलन पिछले 4 वर्षों से हॉकी को बढ़ावा देने के लिए इस तरह की प्रतियोगिता आयोजित करवा रहा है।

इस प्रतियोगिता में 14 टीमों के करीब 250 खिलाड़ी भाग ले रहे है। हॉकी क्लब सोलन द्वारा सभी खिलाड़ियों और कोच के ठहरने की व्यवस्था भी की गई है। इस प्रतियोगिता में अंडर-16 से ऊपर के सभी आयु वर्गों की टीमें भाग ले रही है। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री धनिराम शांडिल ने हॉकी क्लब सोलन के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि हॉकी खेल को बढ़ावा देने के लिए क्लब कार्य कर रहा है। स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने कहा कि आज की इस प्रतियोगिता में बच्चो से लेकर हर वर्ग के खिलाड़ी भाग लेने के लिए आए है। यह दिखाता है कि किस तरह से बच्चों की रुचि आज हॉकी खेल के प्रति बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *