बद्दी के भूपनगर में जमीनी विवाद के चलते दो गुटो में जम कर मा+रपी*ट हुई। हवा में गो+ली भी चली। एक गुट का आरोप है कि जिस जमीन पर कोर्ट का स्टे लगा हुआ है उस पर दूसरा गुट जबरन मकान बना रहा था। जिसे रोकने गए लोगो पर ह+मला हुआ। ह+मला करने वाले गुट ने बाहरी राज्य से लोगों को बुलाया हुआ था। पुलिस ने क्रास रिपोर्ट करने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की कार्रवाई से दुखी होकर एक गुट ने पुलिस थाने का घेराव भी किया। भूपनगर के दिलशान ने बताया कि उसके ताया ने उसकी जमीन पर कुछ दिन पहले कब्जा करने की नियत से वहां पर मकान बनाना शुरू किया। जिस पर उन्होंने कोर्ट से स्टे ले लिया।
जमीनी विवाद से शुरू हुई मा+रपी*ट
शनिवार को अचानक उन्होंने विवादित जमीन पर मशीने लगा कर नींव खोदनी शुरू कर दी। जब उसका विरोध किया गया तो उन्होंने मा+रपी-ट शुरू कर दी । जिस पर दिलशान व उनके परिजन थाने पहुंच गए। लेकिन पुलिस की ओर से कोई भी मौके पर नहीं गया। पीछे से सलमान, अनवरी, सोना, रजिया, आशिक, संजु, समेत तीन दर्जन लोग आए और उन्होंने रफिकन, नजमा, सकिला, सुनिता, बगो, शेरा, सलमा व कांता के साथ मा+रपी*ट की। इस दौरान उन्होंने हवा में फा+यर भी किया। पुलिस की कार्य प्रणाली से खफा दिलशान, नजमा, रफिकन समेत दर्जनों लोगों ने पंचायत के पूर्व प्रधान अशोक कुमार के साथ बद्दी थाने का घेराव किया। जिस पर पुलिस ने पीड़ित परिवार के ब्यान दर्ज कर मामले को शांत किया। वहीं दूसरी ओर से सलमान व उनके साथियों ने भी पुलिस में दूसरे पक्ष द्वारा मा+र पी*ट करने का मामला दर्ज कराया है।
DSP प्रियंक गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों के ब्यान दर्ज कर लिए है। क्रास मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने हवा मे गोली चलने की बात कही है। अभी इसकी छानबीन की जा रही है।
