कांगड़ा वैली कार्निवल की दूसरी सांस्कृतिक संध्या गुरनाम भुल्लर के नाम

कांगड़ा वैली कार्निवल की दूसरी सांस्कृतिक संध्या गुरनाम भुल्लर के नाम

https://fb.watch/lewXk9bD9E/

कांगड़ा वैली कार्निवल की दूसरी सांस्कृतिक संध्या शनिवार को पंजाबी डांस एंड ड्रामा इवनिंग थीम पर रही दूसरी सांस्कृतिक संध्या में वी आर वन ग्रुप के कलाकारों ने जहां दर्शकों की भरपूर तालियां बटोरी, वहीं पंजाबी गायक गुरनाम भुल्लर ने बेहतरीन पंजाबी गीतों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया दूसरी सांस्कृतिक संध्या की शुरूआत गधे कि बारात नाटक से हुई जिसका दर्शकों ने खूब आंनद लिया संध्या में हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) रघुवीर सिंह बाली बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे।

पंजाबी प्रसिद्ध कलाकार गुरनाम भुल्लर ने अपने गाने डाइमंड दी झांझर, बेलियां, उड़ारियां तेरा हाल, से दर्शकों को मनोरंजन किया इससे पहले वी आर वन ग्रुप के कलाकारों ने व्हील चेयर पर धार्मिक प्रस्तुतियां पेश की वी आर वन ग्रुप की गणेश वंदना की प्रस्तुति को भरपूर तालियां मिली वी आर वन ग्रुप के दिव्यांग कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से हर किसी को दांत तले उंगली दबाने को मजबूर कर दिया उनकी प्रस्तुतियों को देखकर हर कोई तालियां बजाने को मजबूर हो गया।

वी आर वन ग्रुप ने हिमाचल ही नहीं बल्कि पूर भारतवर्ष में अपना नाम रोशन किया है यह ग्रुप विश्व के 15 से अधिक देशों में अपनी प्रस्तुतियों से देश-विदेश के लोगों का दिल जीतकर कई अवार्ड अपने नाम कर चुका है यह ग्रुप डॉ अब्दुल कलाम व प्रणव मुखर्जी से भी सम्मनित हो चुका है.

18 जून को ‘बैंड इवनिंग थीम पर आधारित तीसरी सांस्कृतिक संध्या में हाईजैकर्स, आशियाना, हिमालयन रूट्स और हिमाचल प्रदेश पुलिस का ‘हारमनी ऑफ पाईंस बैंड परफॉर्म करेंगे। जिसमें धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा बतौर मुख्यातिथि शरीक होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *