भारी बारिश से सोलन में भूस्खलन: सैकड़ों लोग बेघर, क्षेत्र असुरक्षित घोषित

भारी बारिश

भारी बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश में प्रकृति का प्रकोप देखने को मिला। जिसके कारण पूरे प्रदेश के जनजीवन पर काफी प्रभाव पड़ा। इन दिनों हिमाचल प्रदेश मॉनसून की मार की वजह से सुर्खियों में है। हिमाचल के कई जिलों में तबाही का मंज़र देखने को मिल रहा है।

प्रदेश भर की अगर बात करें तो हर जगह पर एक से एक बड़े हादसे भारी बारिश के कारण हुए हैं । वहीं जिला सोलन में भी अत्यधिक नुकसान लोगों का हुआ है। अगर सबसे बड़े हादसों की बात करें तो सोलन के शामती में भी एक भयानक मंजर देखने को मिला जहां 10 जुलाई की रात को करीब 2:30 बजे 3 घर और साईं मंदिर का गेट ध्वस्त हो गया साथ ही सोलन राजगढ़ रोड भी बंद हो गया ।

भूस्खलन की संभावना को देखते हुए शामति एरिया खाली करवा दिया गया है जिस कारण सैकड़ों लोग बेघर हो गए और अभी तक सोलन राजगढ़ रोड बहाल नहीं हुआ है । वहीँ आज सुबह 3:00 बजे के करीब दो और बिल्डिंग ध्वस्त हो चुकी है। जिसके बाद प्रशासन ने इस एरिया को पूरी तरह से असुरक्षित घोषित कर दिया गया है।

वीडियो लिंक

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *