भारत में Mpox का दूसरा मामला, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

भारत में Mpox का दूसरा मामला, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

कोरोना के बाद अब दुनिया में Mpox ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। बता दें की भारत में भी इस बीमारी के दो मामलें सामने आ गए है। भारत में इस मामलें के आने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया है। यह एक वायरल बीमारी है, जो ऑर्थोपॉक्सवायरस जीनस के मैंबर मंकीपॉक्स वायरस के कारण लोगों को होती है । इस बीमारी की बात करें तो यह बीमारी हद तक चेचक यानी स्मॉल पॉक्स की ही तरह होती है। WHO के मुताबिक यह वायरस बॉडी फ्लूइड, त्वचा पर घावों या संक्रमित व्यक्तियों के रेस्पिरेटरी ड्रॉपलेट्स के सीधे संपर्क में आने से फैलता है । वहीँ ये बीमारी दूषित वस्तुओं, जैसे बिस्तर या कपड़े और संक्रमित जानवरों के संपर्क में आने से भी मनुष्य में फ़ैल सकती है ।

एमपॉक्स से कैसे करे बचाव

CDC और WHO के मुताबिक वायरस के संपर्क के 4 दिनों के अंदर अगर वैक्सीन लगवा ली जाए, तो इस बीमारी से काफी हद तक बचा जा सकता है और इसके लक्षण भी कम हो जाते है। यदि आप इस बीमारी से बचाव करना चाहते है तो आपको वैक्सीन जरुरी लगानी होगी। इसके अलावा ध्यान दें कि अगर आप पहले ही एमपॉक्स से ठीक हो चुके हैं, तो आपको टीका लगवाने की जरूरत नहीं है।

Mpox से बचने का प्रभावी तरीकों में से एक है नियमित रूप से हाथ धोना। किसी भी तरह से वायरस से बचने के लिए अपने हाथों को बार-बार साबुन और पानी से धोएं, खासकर खाने से पहले, बाथरूम का इस्तेमाल करने के बाद या किसी दूषित सतह को छूने के बाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *