हिमाचल प्रदेश का खौफनाक मंज़र याद करे तो रूह कांप उठती है. भारी बारिश के कारण तीन दिन में ही करीब 4 हजार करोड़ की सरकारी व निजी संपत्ति तबाह हो गई है. कहीं बाढ़ तो कहीं भूस्खलन हर जगह तबाही मची हुई है और इस तबाही ने 9 साल पहले हुए केदारनाथ के मंज़र को याद करवा दिया। लोग डूब रहे थे मकान बह रहे है. नेशनल हाईवे पर बड़े बड़े पत्थर गाड़ियों पर गिर रहे थे, जिससे लोगो को अपनी जान गवानी पड़ी. अब तक करीब 20 लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी, नदी-नाले उफान पर है। जगह-जगह लैंडस्लाइड से लगभग 1321 सड़कें बंद पड़ी है।
इस भारी बरसात में भी करीब 800 पेयजल परियोजनाऐं और लगभग 4700 ट्रांसफॉर्मर ठप्प पड़े है. यहीं नहीं सड़कों के साथ साथ रेलवे ट्रैक भी बंद पड़े है जिसके कारण लोग पैदल ही अपने गंतव्य को निकल पड़े है. 25 से ज्यादा पुल पानी में समा गए हैं. इससे परिवहन व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। शिमला-धर्मशाला हाईवे पर घंडल में बैली ब्रिज भी लैंडस्लाइड से क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके बाद ब्रिज पर ट्रैफिक रोक दिया गया है. यह सड़क हिमाचल के 10 जिलों को राजधानी शिमला से जोड़ती है. इसके बंद होने से लोअर हिमाचल का शिमला से संपर्क कट गया.
और कुदरत का कहर यहीं नहीं रुका, चंबा जिले में आधी रात 1.34 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.8 मापी गई। भूकंप के झटके जमीन के भीतर 5 किलोमीटर की गहराई तक महसूस किए गए। हालांकि कुछ नुकसान नहीं हुआ. पिछले 24 घंटे में हुए नुकसान की बात करे तो मनाली में 3 वोल्वो बसों के साथ 4 लोग बह गए. चंडीगढ़-मनाली हाईवे 2 दिन से जगह-जगह बंद पड़ा है. कालका-शिमला फोरलेन भी बार-बार लैंड स्लाइड से बंद हो रहा है.
