शिमला के समरहिल में चौथे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, HPU के प्रोफेसर PL शर्मा का आज श*व बरामद

शिमला के समरहिल में हुए लैंडस्ला*इड के बाद आज चौथे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। आज एचपीयू के प्रोफेसर पी एल शर्मा का श*व घ*टनास्थल से बरामद किया गया है. कुल मिलाकर 14 लोगों के श*व घ*टनास्थल से अभी तक निकाले जा चुके हैं. जबकि अभी भी 8 से 10 लोगों के द*बे होने की जानकारी है. जिनकी तलाश लगातार जारी है।

एसपी शिमला संजीव गांधी ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार चल रहा है और अभी भी कुछ लोगों के द*बे होने की जानकारी है. जिनकी तलाश की जा रही है. रेस्क्यू के लिए नया प्लान भी तैयार किया गया है जिसके मुताबिक एंड टू एंड सर्च ऑपरेशन शुरू किया जाएगा. ताकि जल्द से जल्द श*वों को बरामद किया जा सके और अगले 2 दिनों में रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा करने का लक्ष्य भी रखा गया है। सभी टीमें पूरे जी-जान से रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है और जल्द से जल्द श*वों को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *