प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को मिला रूस का सर्वोच्च सम्मान

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को मिला रूस का सर्वोच्च सम्मान

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सर्वोच्च नागरिक सम्मान, ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल से सम्मानित किया। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति पुतिन को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह सम्मान 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है. यह भारत और रूस के बीच सदियों पुरानी दोस्ती का प्रतिबिंब है. प्रधानमंत्री ने कहा यह भारत और रूस के बीच विशेषाधिकार प्राप्त साझेदारी का सम्मान है. पीएम मोदी ने कहा कि पुतिन के नेतृत्व में पिछले 25 वर्षों में भारत और रूस के बीच संबंध मजबूत हुए हैं और हर बार नई ऊंचाइयों को प्राप्त करते रहे हैं.

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और रूस के नागरिको के बेहतर भविष्य के लिए बात की. उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रों में संबंधों को मजबूत करना होगा. जिसके लिए आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए है . ये ऐसे निर्णय जिनसे न केवल दोनों देशों को होगा बल्कि पूरी दुनिया को फायदा होगा.

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत रूस की साझेदारी बहुत महत्वपूर्ण है. हमारा मानना ​​है कि शांति और स्थिरता के लिए प्रयास जारी रहना चाहिए. हम इस दिशा में लगातार काम करेंगे.

पुतिन को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि आपने दोनों देशों के बीच जो रणनीतिक संबंधों की नीव रखी थी वो बीतते समय के साथ और मजबूत होकर निखरी है. पीपल टू पीपल पार्टनरशिप पर आधारित हमारा पारस्परिक सहयोग हमारे लोगों के भीतर भविष्य की उम्मीद बन रहा है और गारंटी भी बन रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *