Now water bill will increase with electric current, impact on rural areas
घरेलू उपभोक्ताओं के लिए भी 300 UNIT के बाद एक रुपये प्रति यूनिट बिजली की सब्सिडी बंद हो जाएगी और हिमाचल में 1 अक्तूबर से पानी के बिल आएंगे। राज्य में औद्योगिक घरानों को भी एक रुपये प्रति यूनिट विद्युत उपदान नहीं मिलेगा। प्रदेश में औद्योगिक बिजली उपभोक्ताओं को दी जाने वाली एक रुपये प्रति यूनिट की सब्सिडी बंद की गई है। वही घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 300 यूनिट तक ही सब्सिडी की राहत मिलेगी। आज 1 अक्तूबर से नई दरों के साथ बिजली के बिल जारी किए जाएंगे।
बिजली की 300 यूनिट को खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को स्लैब के अनुसार 1.83 रुपये से लेकर 3.53 रुपये की प्रति यूनिट की सब्सिडी मिलती रहेगी। हर महीने 300 यूनिट से अधिक ख़तम करने वालों को अब 1.03 रुपये की सब्सिडी नहीं मिलेगी। पानी में भी मंगलवार से नई कीमत लागू होगी। Rural इलाकों में भी अब पानी की वसूली की जाएगी। हर महीने प्रति – कनेक्शन 100 रूपये बिल आएगा। वही इन क्षेत्रों में पानी के मीटर भी नहीं लगेंगे।
