अब इस नाम से जाने जाएंगे राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल और अशोक हॉल

राष्ट्रपति भवन के 'दरबार हॉल' और 'अशोक हॉल' का बदला नाम

राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल और अशोक हॉल का नाम बदल दिया गया है. अब से दरबार हॉल को ‘गणतंत्र मंडप’ और अशोक हॉल को ‘अशोक मंडप’ के तौर पर जाना जाएगा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नाम में हुए बदलाव पर खुशी जाहिर की है. राष्ट्रपति भवन की तरफ से गुरुवार को जारी एक प्रेस रिलीज में इसकी जानकारी दी गई है.

राष्ट्रपति भवन ने बयान जारी करते हुए कहा, “राष्ट्रपति भवन, भारत के राष्ट्रपति का कार्यालय और निवास, राष्ट्र का प्रतीक और लोगों की अमूल्य विरासत है. इसे लोगों के लिए अधिक सुलभ बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं. राष्ट्रपति भवन के माहौल को भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों और लोकाचारों को प्रतिबिंबित करने वाला बनाने का लगातार प्रयास किया गया है.”

बयान में आगे कहा गया, “राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन के दो महत्वपूर्ण हॉलों ‘दरबार हॉल’ और ‘अशोक हॉल’ का नाम बदलकर क्रमशः ‘गणतंत्र मंडप’ और ‘अशोक मंडप’ रखने पर प्रसन्न हैं.”

प्रियंका गाँधी का ब्यान

राष्ट्रपति भवन के दोनों हॉल के नाम बदले जाने पर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी ने केंद्र की एनडीए सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि दरबार की कोई अवधारणा नहीं है, लेकिन ‘शहंशाह’ की अवधारणा है। कांग्रेस महासचिव ने इसके बहाने सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साथा है।

‘दरबार हॉल’ में राष्ट्रीय पुरस्कारों के प्रेजेंटेशन जैसे महत्वपूर्ण समारोहों और कार्यक्रमों का आयोजन होता है. दरबार शब्द का जुड़ाव भारतीय शासकों और अंग्रेजों की अदालतों और सभाओं से है, जहां वे अपने कार्यक्रम आयोजित करते थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *