अडाणी ग्रुप के मालिक और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडाणी देश के चर्चित न्यूज चैनल NDTV की 29.18% हिस्सेदारी खरीदने जा रहे हैं। अडाणी ग्रुप ने मंगलवार शाम इसका ऐलान किया। हालांकि कुछ देर बाद NDTV की सीईओ सुपर्णा ने कहा कि उन्हें ऐसी किसी डील का पता ही नहीं है।यह अधिग्रहण प्रणॉय रॉय और राधिका रॉय की सहमति या जानकारी के बगैर हुआ है। फ़िलहाल दोनों की ३२ प्रतिशत की हिस्सेदारी बरकरार रहेगी।
बता दे कि NDTV के फाउंडर प्रणय और राधिका रॉय ने 2009 में करीब 400 करोड़ रुपए का लोन लिया था। इसी लोन के कारण अडाणी ग्रुप को इस मीडिया हाउस की 29.18% हिस्सेदारी मिलने जा रही है। अडाणी ग्रुप ऐडिशनल 26% स्टेक के लिए 294 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से 493 करोड़ का ओपन ऑफर भी लाएगा जिसके बाद उसकी कुल हिस्सेदारी 55% हो सकती है।अडाणी ग्रुप ने पूरी डील की जानकारी स्टॉक एक्सचेंज को दे दी है।
इस डील में 5 कंपनियां शामिल है:
1. न्यू दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड (NDTV)
2. RRPR होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड
3. विश्वप्रधान कॉमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड (VCPL)
4. AMG मीडिया नेटवर्क लिमिटेड (AMNL)
5. अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (AEL)
NDTV भारत का लीडिंग मीडिया हाउस है, जो 3 नेशनल न्यूज चैनल्स- NDTV 24×7, NDTV इंडिया और NDTV है। तीनो चैनलों की उपस्थिति देश भर में है और ऑनलाइन माध्यमों से भी दर्शकों के बीच अपनी पैठ बनाई हुई है। अलग-अलग प्लेटफार्म्स पर 3.5 करोड़ से ज्यादा फॉलोवर्स के साथ सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले न्यूज हैंडल्स में से एक है।
