प्रदेशभर में मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं इसी कड़ी में नगर निगम हॉल सोलन में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री रामलाल मार्कण्डे उपस्थित हुए। यह कार्यक्रम खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा प्रदेशभर में आयोजित किए जा रहे हैं,कार्यक्रम में इस योजना के लाभार्थियों को भी बुलाया गया है,वहीं मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
मुख्य अतिथि के रुप में सोलन पहुंचे तकनीकी शिक्षा मंत्री रामलाल मारकंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्ज्वला योजना देश की उन महिलाओं के लिए चलाई थी जो घर में चूल्हा जलाकर धुंए से परेशान रहती थी। उसी कड़ी में जो लाभार्थी प्रदेशभर में कवर नहीं हो पा रहे थे उनके लिए प्रदेश की जयराम सरकार द्वारा मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना चलाई जा रही है और प्रदेश की महिलाओं को लाभ पहुंचाया जा रहा है और लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार तीन सिलेंडर लाभार्थियों को दे रही है लेकिन लोग अपनी जरूरत के अनुसार सिलेंडर ले रहे है। वहीं मार्कण्डे ने कहा कि कांग्रेस हर बात को मुद्दा बनाती आई है उन्होंने मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना पर भी सवाल उठाए लेकिन आज न कांग्रेस के पास नीति है न नियत न नेता वो सिर्फ सरकार की हर योजना को मुद्दा बनानी जानती है।
