हिमाचल में बारिश का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बारिश के चलते हिमाचल में भारी नुकसान भी लोगों को हुआ है। अब मौसम विभाग के अनुसार आने वाले समय में फिर बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने आज 5 जिलों में बारिश ना होने की संभावना जताई है। हालांकि प्रदेश के 7 जिलों में अभी बारिश बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार आगामी दिनों में बारिश और अधिक कम होने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के सात जिलों में आज बारिश होने की संभावना है। जिसमें ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा शिमला, सोलन, सिरमौर शामिल है। इसके अलावा चम्बा, कुल्लू, मंडी किन्नौर और लाहुल स्पीति में आज मौसम विज्ञान केंद्र ने मौसम के साफ रहने का की संभावना जताई है।
प्रदेश के पांच जिलों कांगड़ा, शिमला, सिरमौर, मंडी और चंबा में कई स्थानों पर अचानक बाढ़ आने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने इन जिलों में कई स्थानों पर अचानक भारी बारिश होने की संभावना जताई है।
