21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है | इसी कड़ी में आज पूरे प्रदेश के अलग अलग क्षेत्रों से भी योग दिवस मानते लोगो की तस्वीरे सामने आई है | जहां भाजपा द्वारा आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शिमला के राम मंदिर में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसमें भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थन और पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज सहित अन्य लोगों ने लिया भाग । वहीं रामपुर डाक मण्डल के अधीनस्थ मुख्यडाकघर रामपुर बुशहर, रिकोंगपिओ के साथ-साथ सभी उपडाकघरो व शाखा डाकघरों में 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया |
राजकीय वरिष्ठ माध्यामिक पाठशाला भरवाईं में भी स्कूल प्रबंधन समिति सदस्यों एव बच्चों की उपस्थिति में विश्व योग दिवस का आयोजन किया गया। वहीं आयुष विभाग के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर चौरासी मंदिर भरमौर के प्रांगण में योग शिविर आयोजित किया गया। शिविर में स्थानीय विधायक डॉ जनक राज व अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी नरेंद्र कुमार चौहान ने भी भाग लिया। उपमंडल पधर के सरकारी व निजी संस्थानों में भी अंतराष्ट्रीय योग दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया । गणपति एजुकेशन सोसायटी कुनिहार के विशेष बच्चो ने भी योगासन करके मनाया 9वां अंतराष्ट्रीय योग दिवस । द्रोणाचार्य शिक्षा महाविद्यालय रैत में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम हरघर आंगन योग के उपलक्ष्य में सुबह साढे 7 बजे से योग दिवस मनाया गया ।
