Kolkata Doctor Rape Case : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज करेगी पैदल मार्च

Kolkata Doctor Rape Case : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज करेगी पैदल मार्च

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज शाम को चार बजे मौलाली इलाके से धर्मतल्ला तक पैदल मार्च करेंगी. सीबीआई से इंसाफ मांगने के लिए ममता बनर्जी ये रैली करेंगी. इस रैली में तृणमूल कांग्रेस के सैकड़ों समर्थकों के शामिल होने की बात की जा रही है. महिलाओं और युवाओं को लेकर ये रैली होगी, जिसमें रैली ख़त्म होने के बाद धर्मतल्ला में ममता बनर्जी भाषण भी देंगी.

कोलकाता रेप पीड़िता के समर्थन में देशभर में डॉक्टर्स का प्रदर्शन जारी है. दिल्ली में राम मनोहर लोहिया अस्पताल में जूनियर डॉक्टर्स ने विरोध प्रदर्शन किया है और पीड़िता को न्याय देने की मांग की है. ऐसा ही कुछ पंजाब के जालंधर और अमृतसर में देखने को मिला है, जहां जालंधर के सिविल हॉस्पिटल में जूनियर डॉक्टर्स धरने पर बैठे हैं. गुरु नानक देव अस्पताल, अमृतसर में भी डॉक्टर्स और मेडिकल छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं.

भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज में भी डॉक्टर्स और मेडिकल छात्रों ने विरोध जताया है. केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में श्री चित्रा तिरुनल इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने विरोध प्रदर्शन किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *