कंगना रनौत ने राहुल गाँधी पर दिया विवादित ब्यान

राजगढ़ पहुंचा प्रवीण शर्मा का पार्थिव शव

हिमाचल के मंडी संसदीय क्षेत्र से सांसद व अभिनेत्री कंगना रनौत ने अब राहुल गाँधी पर जुबानी हमला बोला है। कंगना रनौत ने कहा कि राहुल गांधी सबसे खतरनाक व्यक्ति हैं, उनका एजेंडा है कि अगर वे प्रधानमंत्री नहीं बन सकते तो इस देश को नष्ट कर सकते हैं. हिंडनबर्ग की रिपोर्ट हमारे शेयर बाजार को लक्षित करती है, जिसका राहुल गांधी कल रात समर्थन कर रहे थे, वह एक बेकार की बात साबित हुई.

कंगना रनौत ने आगे कहा, “वे इस देश की सुरक्षा और अर्थव्यवस्था को अस्थिर करने के लिए हरसंभव कोशिश कर रहे हैं. राहुल गांधी, आप जीवन भर विपक्ष में बैठने के लिए तैयार हो जाइए और जिस तरह से आप पीड़ित हैं, इस देश के लोगों के गौरव, विकास और राष्ट्रवाद को पीड़ित करने के लिए तैयार हो जाइए. वे आपको कभी अपना नेता नहीं बनाएंगे. आप एक कलंक हैं.

बता दें कि अडानी ग्रुप के खिलाफ रिपोर्ट जारी करने वाली हिंडनबर्ग रिसर्च ने अब बाजार नियामक सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच पर आरोप लगाया है. नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इन आरोपों को बेहद गंभीर बताते हुए कई सवाल खड़े किए. इस पर अब मंडी से बीजेपी की सांसद कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर निशाना साधा और उन्हें सबसे खतरनाक आदमी बता दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *