इंडियन प्रीमियर लीग में आज कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच लीग स्टेज का मुकाबला खेला जाएगा। मैच कोलकाता में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। यह KKR का होम ग्राउंड है। कोलकाता टीम 2019 के बाद पहली बार यहां खेलेगी। पिछले साल नॉकआउट मुकाबले यहां खेले गए थे, लेकिन इससे पहले ही KKR लीग से बाहर हो गई थी। वहीं KKR और RCB पिछले साल लीग स्टेज में आमने-सामने हुए थे, जिसमें RCB को जीत मिली थी।
कोलकाता नाइट राइडर्स को पहले मैच में पंजाब किंग्स ने डकवर्थ-लुइस मैथड के अनुसार 7 रन से हराया था। टीम उस हार को भूलकर जीत का खाता खोलना चाहेगी। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत की। टीम ने होम ग्राउंड पर मुंबई को 8 विकेट के बड़े अंतर से हराया था |
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स IPL के इस सीजन में पहली बार एक-दूसरे का आमना-सामने करने उतरेंगी। लेकिन, दोनों टीमों के बीच अब तक हुए IPL मैच के आधार पर हेड टू हेड की बात करें तो दोनों की भिड़ंत कुल 30 मैचों में हुई है। इनमें से कोलकाता ज्यादा बार बाजी मारी है। टीम ने सबसे अधिक 16 मैचों में जीत दर्ज की है तो वहीं बेंगलुरु को कुल 14 मैचों में जीत हासिल हुई।
