INDIA: नए मुद्दों की तलाश में निकला मणिपुर

INDIA

मणिपुर में 3 महीने से जारी हिं*सा को देखते हुए आज यानी शनिवार सुबह INDIA (‘इंडियन नेशनल डेवपलपमेंट इन्क्लूसिव अलायंस) के 20 सांसदों का प्रतिनिधिमंडल मणिपुर के लिए रवाना हो गया है। यह सभी सांसद वहां की ज़मीनी स्थिति का आंकलन करेंगे और लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर सरकार और संसद को अपनी राय भी देंगे।

INDIA को दौरे की परमिशन नहीं

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज्य सरकार ने इन्हें दौरे की परमिशन नहीं दी है। वहीँ मैतेई समुदाय का एक ग्रुप कोआर्डिनेटिंग कमेटी ऑन मणिपुर इंटिग्रेटी (कोकोमी) आज इंफाल में एक रैली निकालेगा। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा, ‘हम वहां राजनीतिक मुद्दे उठाने के लिए नहीं बल्कि मणिपुर के लोगों के दर्द और जमीनी स्थिति को समझने के लिए जा रहे हैं। सरकार ने अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई है।’

मणिपुर में महिलाओं की निर्वस्त्र परेड कराने वाले वायरल वीडियो मामले की जांच शुरु हो चुकी है। मणिपुर पुलिस बीते कल दोनों पीड़िताओं के यहां पहुंची। और उनके बयान पर FIR दर्ज की गयी है। मणिपुर हिं*सा में अब तक 150 से ज्यादा लोगों की मौ*त हो चुकी है, जिसमें 3-5 मई के बीच 59 लोग, 27 से 29 मई के बीच 28 लोग और 13 जून को 9 लोगों की ह*त्या हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *