IGMC से चमियाणा बस सेवा की शुरुआत, मरीज-तीमारदारों की परेशानी होगी कम

शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज से मरीजों का भार कम करने के लिए चमियाणा में सुपर स्पेशलिटी वार्ड की शुरुआत की गई है. यहां से मरीजों और तीमारदारों को आने जाने के लिए अब तक बस सुविधा नहीं थी. सरकार ने मरीजों और तीमारदारों की इस परेशानी को अब खत्म कर दिया है. आज हिमाचल प्रदेश सरकार में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आईजीएमसी से चमियाणा के लिए एचआरटीसी की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि मरीजों और तीमारदारों की सुविधा के लिए बस सेवा शुरू की गई है.

उन्होंने कहा कि फिलहाल सुपर स्पेशलिटी वार्ड में 7 विभाग शिफ्ट किए जा चुके हैं. भविष्य में अन्य विभागों को भी यहां शिफ्ट किए जाने की योजना है. उन्होंने कहा कि जल्द सभी वार्डों को शिफ्ट करने का काम पूरा कर लिया जाएगा. अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि चमियाणा के लिए रोड बनाने के लिए भी सभी क्लीयरेंस पूरी हो चुकी है. सरकार जल्द सुपर स्पेशलिटी वार्ड के लिए जाने वाले रोड का काम भी पूरा कर देगी. उन्होंने कहा कि सरकार शिमला शहर के बोझ को कम करने के लिए प्रतिबद्ध है और तत्कालीन वीरभद्र सरकार के वक्त शुरू हुए सुपर स्पेशलिटी वार्ड में जल्द सभी विभागों को शिफ्ट कर लिया जाएगा.

आपको बता दे कि आईजीएमसी से चमियाणा जाने के लिए एचआरटीसी बस की शुरुआत कर दी गई है. आज हिमाचल प्रदेश सरकार में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आईजीएमसी से चमियाणा के लिए एचआरटीसी की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह सुविधा सुबह 9 बजे से शुरू होकर रात 8 बजे तक चलेगी. शुरुआत के तौर पर आईजीएमसी से चमियाणा के लिए 11 रूट शुरू किए गए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *