स्वास्थ्य विभाग की उच्च स्तरीय बैठक आयोजित, राज्य सरकार AI मंत्रालय का गठन करने पर कर रही विचार

स्वास्थ्य विभाग की उच्च स्तरीय बैठक आयोजित, राज्य सरकार AI मंत्रालय का गठन करने पर कर रही विचार

आज शिमला में स्वास्थ्य विभाग की उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गयी। जिसकी अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए आधुनिक प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इटेंलिजेंस का उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा और इसके लिए आर्टिफिशियल इटेंलिजेंस मंत्रालय का सृजन करने पर भी विचार किया जा रहा है।
बता दे कि देशभर में इस तरह की महत्वकांक्षी पहल पहली बार होगी। प्रदेश सरकार विभिन्न क्षेत्रों में कृत्रिम मेधा का उपयोग सुनिश्चित करने के लिए बड़े स्तर पर कार्य कर रही है।

प्रदेश सरकार हमीरपुर में राष्ट्रीय कैंसर केंद्र स्थापित करने जा रही है। इसके लिए सभी प्रक्रियाएं चरणबद्ध तरीके से पूर्ण की जा रही हैं। इस केंद्र में मुख्य तौर पर अस्पताल, पॉलीऐटिव केयर, सेंटर फार प्रिवेंटिव आन्कोलोजी और सेंटर फार मोलीक्यूलर ऑन्कोलोजी विभाग होंगे। उन्होंने कहा कि इस केंद्र में हाई-एंड प्रौद्योगिकी का उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा और विश्व स्तरीय डायग्नोस्टिक लैब स्थापित की जाएगी।

बैठक में ये लोग रहे मौजूद

इस केन्द्र में नई नाकनीकों का इस्तेमाल कर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा वर्तमान में राज्य में कार्यशील कैंसर केयर यूनिट को भी सुदृढ़ किया जाएगा। बैठक में मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, कैंसर रोग विशेषज्ञ डा. दिनेश पेढ़ारकर, डा. जीके रथ, डा. सीएम त्रिपाठी, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा, स्वास्थ्य सचिव एम सुधा देवी, मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विवेक भाटिया, मिशन निदेशक एनएचएम प्रियंका वर्मा, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं गोपाल बेरी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *