धर्मपुर(सोलन) परवाणु शिमला फोरलेन हाईवे पर चक्कीमोड मे ग्रील कम्पनी की और से आने वाली बरसात के लिए कमर कस ली है
चक्कीमोड मे पहाड से आने वाले पानी की निकासी के लिए हाईवे के नीचले भाग पर कलवर्ट का निर्माण किया जा रहा है | पहाड वाली साईड मिट्टी के डंगे के नीचे सडक किनारे नाली बनाई गई है | जिससे बारिश का पानी सीधा नाली से होता हुआ कलवरट के माध्यम से सडक से बाहर निकल जाऐगा | जिससे पानी अब सडक को नुकसान नही पंहुचा पाऐगा | आपको बता दे कि चक्कीमोड मे लगभग सौ फीट सडक के भाग को यातायात के लिए अस्थाई रूप से बंद किया गया है | चक्कीमोड मे मौके पर कलवरट निर्माण का काम जारी है
उम्मीद जताई जा रही है कि कलवरट जल्द बनकर तैयार हो जाऐगी | कलवरट बनने के बाद अस्थाई रूप से बंद सडक को यातायात के लिए खोल दिया जाऐगा | इसके अलावा सडक के नीचे करेटवायर का काम भी जारी है I अब देखना होगा की चक्कीमोड मे पहाड को सुरक्षित करने के लिए पांच मीटर का लगाया गया डंगा पहाड से आने वाली कितनी मिट्टी को रोक पाऐगा |
हालाकि फोरलेन का रखरखाव करने वाली कम्पनी अपनी और से पुरा प्रयास करने मे जुटी है कि परवाणु शिमला फोरलेन हाईवे बरसात मे सामान्य रूप से आवाजाही चलती रहे ताकि लोगो को कोई दिक्कत ना आऐ | ग्रील कम्पनी के प्रोजेकट मैनेजर पंकज ने बताया की बरसात के दिनो मे हाईवे पर दिनरात पेट्रोलियम चलती रहेगी जिससे सडक अवरूद होने की स्थिती मे जल्द हाईवे को बहाल किया जा सके |
