बिहार में E-Voting की शुरुआत: देश का पहला राज्य बना मोबाइल ऐप से वोटिंग कराने वाला

e voting app

E-Voting-started-in-bihar-bihar-becomes-the-first-state-in-the-country-to-conduct-voting-through-mobile-app

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) की तैयारियां पूरे जोर-शोर से जारी हैं और इस बार राज्य एक बड़ी डिजिटल क्रांति की ओर कदम बढ़ा रहा है। निर्वाचन आयोग ने मतदान प्रक्रिया की समीक्षा के साथ एक विशेष मोबाइल ऐप लॉन्च किया है, जिससे मतदाता अब घर बैठे वोट डाल सकेंगे। यह पहल बिहार को देश का पहला ऐसा राज्य बना देती है, जहां मोबाइल ऐप के ज़रिए मतदान की सुविधा दी जा रही है।

28 जून को छह नगर निगमों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर होगी शुरुआत

राज्य चुनाव आयुक्त दीपक प्रसाद ने शुक्रवार को ऐलान किया कि 28 जून 2025 को पटना, रोहतास और पूर्वी चंपारण के छह नगर निगम क्षेत्रों में होने वाले चुनावों में ई-वोटिंग (E-voting ) की सुविधा दी जाएगी। यह एक पायलट प्रोजेक्ट होगा, जिसे फिलहाल छह नगर परिषदों में लागू किया जा रहा है। इसका उद्देश्य है—उन नागरिकों को मतदान का अवसर देना जो स्वास्थ्य या अन्य कारणों से मतदान केंद्र तक नहीं पहुंच सकते।

सीनियर सिटिज़न, दिव्यांग और प्रवासी मतदाताओं को विशेष लाभ

इस नई व्यवस्था को खासतौर पर वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांग व्यक्तियों, गर्भवती महिलाओं, प्रवासी श्रमिकों और अन्य जरूरतमंदों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। यह सुविधा उन्हें बिना किसी बाधा के अपने लोकतांत्रिक अधिकार के प्रयोग की सुविधा देती है। राज्य चुनाव आयुक्त के मुताबिक, अब तक 10 हजार मतदाताओं ने ई-वोटिंग (E-voting ) के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है और करीब 50 हजार लोग इस सुविधा का लाभ उठाकर घर से ही मतदान कर सकेंगे।

सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए उन्नत तकनीक का उपयोग

ई-वोटिंग ऐप (E-voting app) में सुरक्षा, गोपनीयता और पारदर्शिता को प्राथमिकता दी गई है। आयोग ने इसे एक तकनीकी नवाचार बताते हुए कहा है कि यह भविष्य में देशभर में चुनाव प्रक्रिया को और अधिक समावेशी और डिजिटल बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *