CTET Exam 2023 : केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए बातों का रखें ख्याल, नहीं तो हो सकती है मुश्किल

CBSE की केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा कल, यानी 20 अगस्त को आयोजित होने वाली है। एग्जाम का एडमिट कार्ड 18 अगस्त को जारी क्र दिया गया है।
जिसको उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट – ctet.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते है। परीक्षा में जाने से पहले उम्मीदवारों को बातो का ध्यान रखना होगा।

उम्मीदवार को बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा। इसलिए परीक्षा में जाने से पहले एडमिट कार्ड याद करके साथ ले जाये।

उम्मीदवारों को परीक्षा में समय का ख्याल रखना होगा। परीक्षा केंद्र पर शिफ्ट 1 के लिए सुबह 7:30 बजे और शिफ्ट 2 के लिए दोपहर 12:30 बजे रिपोर्ट करना होगा। पहली शिफ्ट में सुबह 9:30 बजे के बाद और दूसरी शिफ्ट में दोपहर 2:30 बजे के बाद परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

उम्मीदवार का जिस सीट पर रोल नंबर लिखा होगा उसी सीट पर बैठना है।

उम्मीदवार अपने साथ कोई भी स्टेशनरी वस्तु जैसे पाठ्य सामग्री, कागज के टुकड़े, ज्यामिति/पेंसिल बॉक्स, लॉग टेबल, इलेक्ट्रॉनिक पेन/स्कैनर, कार्डबोर्ड, प्लास्टिक थैली, कैलकुलेटर, स्केल, लेखन पैड, पेन ड्राइव, इरेज़र, कैलकुलेटर आदि को परीक्षा हॉल में लेकर जाने की अनुमति नहीं है. इसके अलावा, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, हेल्थ बैंड, घड़ी/कलाई घड़ी, वॉलेट, चश्मा, हैंडबैग, सोना/कृत्रिम आभूषण आदि जैसे संचार उपकरणों को लेकर परीक्षा में शामिल नहीं हो सकते है।

रफ काम केवल परीक्षा केंद्र से दी जाने वाली रफ शीट पर ही करें और एग्जाम पूरा होने पर, और उस रफ शीट को भी एग्जाम शीट के साथ ही सब्मिट कर दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *