बीते चार पांच महीनों से हिमाचल के कुछ हिस्सों में बारिश न होने के चलते किसान खासे परेशान हो चुके हैं और अधिकतर जगह तो फसलें खराब भी होने लगी है । इन दिनों किसानों ने अपने खेतों में मटर, लहसुन, सरसों ,मूली शलगम, गाजर आदि फसलें लगाई है । परंतु बारिश न होने की वजह से अब यह फसलें पीली पड़ने लगी है, सूखी ठंड और पाले का प्रकोप फलसो पर साफ नजर आने लगा है।
जब इस बारे में नेशन स्पीक्स की टीम ने किसानों से बात की तो उनका कहना है इन दिनों हमारे खेतों में सरसों , लहसुन , मटर, गोभी , मुल्ली, शलगम आदि फसलें लगी है परंतु बारिश न होने के चलते अब फसले खराब होनी शुरू हो चुकी है और जिन जगहों पर पानी की कमी है वहां तो 90% तक फसलें खराब हो चुकी है और पानी वाली जगह पर भी 30% तक सुखी ठंड का असर फसलों पर साफ नजर आ रहा है। अगर आगामी दिनों में भी बारिश नहीं हुई तो किसानों की फसले पूरी खराब हो जाएगी और किसानो को खासा नुकसान हो जायेगा। और अगर बात हिमाचल की करें तो पूरे हिमाचल के लोग अधिकतर खेती बाड़ी पर ही निर्भर रहते हैं अगर फसलें ही अच्छी नहीं हुई तो किसान अपना गुजर बसर कैसे करेगा।
