सोलन के ओच्छघाट के समीप नांडो में महिला के साथ लूटपाट का मामला

सोलन के ओच्छघाट के समीप नांडो में महिला के साथ लूटपाट का मामला

सोलन के ओच्छघाट के समीप नांडो में 2 नकाबपोशों ने एक महिला के साथ लूटपाट करने का मामला सामने आया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। घायल अवस्था में महिला को सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर उनका उपचार चल रहा है।

महिला के पति मनोज मेहता ने जानकारी दी कि उन्हें उनकी पत्नी ने फोन पर सूचना दी कि यहां पर दो लड़के घर के समीप ओबरे में छुपे थे । जैसे ही वो वहां गई वह अचानक से बाहर निकले और उन्होंने उसे पर हमला कर दिया। महिला ने नकाबपोशों को कहा कि अब वो बच नहीं सकते क्योंकि उनकी सारी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। उसके बाद वो वहां से एक दम भाग गए।

महिला को घायल अवस्था में क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंचाया गया है। वहीं उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। उन्होंने बताया कि दो युवक नकाब पहने हुए थे। जिनमें से एक का नकाब महिला ने हटा दिया। लेकिन इसी बीच उन्होंने महिला पर हमला । नकाबपोशों ने महिला पर हमला किस इरादे से किया , क्या वो लूटपाट के इरादे से वहां आए थे या किसी और करण से पुलिस इन बिंदुओं पर जांच कर रही है। महिला ने कहा कि कोई बंदूक जैसी चीज उन्हें दिखाई गई।

पुलिस सारी बातों को ध्यान में रखते हुए भी जांच कर रही है। वहीं दूसरी ओर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।वहीं एसपी गौरव सिंह ने कहा कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस को मौके पर भेज दिया गया है। जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *